बसपा की सोशल इंजीनीयरिंग तो आपने पिछले चुनावों में देखी ही होगी | इसकी
चर्चा भी प्रदेश स्तर पर ही नहीं, देश स्तर पर हुई थी | अब मुलायम सिंह
ने भी 2012 का होमवर्क अभी से चालू कर दिया है | पहले तो उन्होंने अपनी
गलती सुधारी जो कल्याण सिंह के साथ दोस्ती करके की | रूठे आजम खां को
मनाया| अब my समीकरण तो हुआ पूरा |
अब भाई इससे ही तो काम चलना नहीं, “राजपूतों” से पंगा ले बैठे ...(अमर
सिंह) ..पर मेरे हिसाब से अमर सिंह कुछ खास असर डाल नहीं पायेंगे ...फिर
भी कुछ तो करेंगे |
अब बात आई, “ब्राहमणों” की, जिनकी “बसपा” के सोशल इंजीनीयरिंग में बड़ी
भूमिका थी | अब बस मुलायम ब्राहमणों की तरफ पूरी जी जान से लग गए है |
अभी बुधवार को ही उन्होंने इस समाज की समस्यायों को लेकर आंदोलन छेडने का
ऐलान भी कर दिया | साथ ही ये भी कहा, “इस समाज से बड़े-बड़े ऋषि मुनि हो या
आजादी के नेता और महापुरुष आये है | अतः हमें इनका सम्मान करना चाहिए |”
बिलकुल सही कहा, मुलायम जी आपने |
देखते हैं अबकी बार कौन इंजीनीयरिंग में पास होता है और कौन फेल ?
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Labels
- Hindi Blogging (1)
- NREGA (1)
- uttar pradesh (1)
- Vivekanand great Speech (1)
- गांव की तस्वीरें (1)
- तस्वीरें (2)
About Me
- राहुल प्रताप सिंह राठौड़
- मैं उत्तर प्रदेश के एटा जिले के खरसुलिया गाँव का रहने वाला हूँ ! फिलहाल दिल्ली से बीसीए कर रहा हूँ ! और आईटी से जुडी हुई जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है ! ब्लोगिंग मेरा शौक है !



4 टिप्पणियाँ:
काहे राजनीति मे पड रहे हो राहुल भईया . राजनीती मे एक बात है . निकल गये तो गाडीवान नही निकले तो क्या तुम्हारे बाप ने भी चलाइ थी
@dhiru singh जी, कहाँ राजनीति में पड़ रहा हूँ | ऐसे ही कल एक अखबार में पढ़ा तो "हंसी" भी आई ..सो लिख डाला पोस्ट ..वही देख रहा हूँ ..अपने प्रदेश में वही हाल है ....
मैं बिलकुल राजनीति से अनजान हूँ ..अतः इसे एक गंभीर लेख की तरह मत लीजियेगा |
अब इन के बारे क्या कहे जी.... सभी एक से बढ कर एक हे, बात तब बने यह देश के लिये लडे, देश को आगे लेजाने के लिये कोशिश करे, धन्यवाद
इन इंजीनियर्स को समझना बहुत मुश्किल है....
एक टिप्पणी भेजें