इस नूतन वर्ष की मेरी भी शुभकामनाएं स्वीकार कीजिये
कल से ही एसएमएस, ई-मेल्स की बारिश तो हो रही होगी
मोबाइल के नेटवर्क भी जाम हो लिए |
वैसे तो दिन वैसे ही हैं, वैसा ही कोहरा , वैसी ही सर्दी ..वही सब कुछ ..नया कुछ है तो नए संकल्प, नए वायदे, जो पीछे छूट गया उसे अब पूरा करने का संकल्प ..बस इन्हीं मायनों में तो नया वर्ष है |
नहीं तो बस "कैलेंडर" बदलने भर जैसा है |
आपने क्या सोचा ? इस बार ..
हम क्या बताएं ....
बहुत कुछ नया सीखा 2010 में 2011 में उससे भी ज्यादा सीखने का संकल्प है
घरवालों की शिकायत रहती है ..पढाई के चक्कर में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हो ..बस इस बार स्वास्थ्य पर ध्यान, योगा, जिम का प्लान ...दिनचर्या व्यवस्थित करने का संकल्प
और क्या बताएं ...कोई और बुरी लत ..भगवान की कृपा से अभी है नहीं ..आगे भी न पड़े ..उसी का ही संकल्प लेते है
आप भी बताएं
और आपके लिए "सर्वेश्वर दयाल सक्सेना" ये कविता लाया हूँ
जो आपके लिए है
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
खेतों की मेड़ों पर, धूल भरे पांव को,
कुहरे में लिपटे, उस छोटे-से गांव को...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
जाते के गीतों को, बैलों की चाल को,
करघे को कोल्हू को, मछुए के जाल को...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
इस पकती रोटी को, बच्चों के शोर को,
चौके की गुनगुन को, चूल्हे की भोर को...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
वीराने जंगल को, तारों की रात को,
ठंडी दो बंदूकों में, घर की बात को...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
इस चलती आंधी में, हर बिखरे बाल को,
सिगरेट की कशों पर, फूलों से ख़याल को...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
कोट के गुलाब, और जूड़े के फूल को,
हर नन्ही याद को, हर छोटी भूल को...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
उनको जिनने चुन−चुन कर ग्रीटिंग कार्ड लिखे,
उनको जो अपने गमले में चुपचाप दिखे...
नए साल की शुभकामनाएं...
नए साल की शुभकामनाएं...
====
एक बार फिर "राठौर परिवार" की तरफ से आपको तथा आपके परिवार को हार्दिक बधाईयां |
सादर
विक्रम सिंह राठौर (बड़े भईया)
राहुल प्रताप सिंह राठौर
रजत प्रताप सिंह राठौर (अनुज)
एवं समस्त परिवार
==
मुलायम की सोशल इंजीनीयरिंग:
चर्चा भी प्रदेश स्तर पर ही नहीं, देश स्तर पर हुई थी | अब मुलायम सिंह
ने भी 2012 का होमवर्क अभी से चालू कर दिया है | पहले तो उन्होंने अपनी
गलती सुधारी जो कल्याण सिंह के साथ दोस्ती करके की | रूठे आजम खां को
मनाया| अब my समीकरण तो हुआ पूरा |
अब भाई इससे ही तो काम चलना नहीं, “राजपूतों” से पंगा ले बैठे ...(अमर
सिंह) ..पर मेरे हिसाब से अमर सिंह कुछ खास असर डाल नहीं पायेंगे ...फिर
भी कुछ तो करेंगे |
अब बात आई, “ब्राहमणों” की, जिनकी “बसपा” के सोशल इंजीनीयरिंग में बड़ी
भूमिका थी | अब बस मुलायम ब्राहमणों की तरफ पूरी जी जान से लग गए है |
अभी बुधवार को ही उन्होंने इस समाज की समस्यायों को लेकर आंदोलन छेडने का
ऐलान भी कर दिया | साथ ही ये भी कहा, “इस समाज से बड़े-बड़े ऋषि मुनि हो या
आजादी के नेता और महापुरुष आये है | अतः हमें इनका सम्मान करना चाहिए |”
बिलकुल सही कहा, मुलायम जी आपने |
देखते हैं अबकी बार कौन इंजीनीयरिंग में पास होता है और कौन फेल ?
स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया गया महान भाषण सुनिए [ओर्जिनल]
आईये हम, आप भी उस गौरवमयी भाषण को सुनते है | ये भाषण उनकी ही आवाज में है |
और
राजस्थान के सभी ऐतिहासिक स्थलों को घर बैठे देखें (विडियो)
इतिहास में राजस्थान का अहम स्थान है| यहाँ एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है | देश तथा विदेशों से लोग इनको देखने आते है |
अगर आप राजस्थान नहीं जा पाए है, तो आप इन्टरनेट से ही लगभग सारे स्थलों का विडियो देख सकते है | ऐसा संभव हुआ है, IGNCA (Indira Gandhi National Centre of the Arts) के प्रयास से |
उदाहरण के तौर पर, आपको झुंझनु जिले के “बालाजी के मंदिर” का विडियो दिखाते है |
ऐसे ही करीब 177 विडियो मौजूद हैं |
साईट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें |
सुनिए लोकप्रिय वीर काव्य आल्हा खंड--लल्लू बाजपेयी
आल्हा हमारी चौपालों का श्रृंगार रहा है | आल्हा को सुनने का एक अलग ही अनुभव होता है | ये वीरगाथा काल में ही लिखा गया था |
ये सुनिए लोकप्रिय गायक लल्लू बाजपेयी की आवाज में ...
आल्हा ,ऊदल एक वीर के साथ स्वामिभक्त राजपूत की बढ़िया मिसाल है| आल्हा और ऊदल परमालदेव चन्देल राजा (महोबा)के दरबार के सम्मनित सदस्य थे। यह दोनों भाई अभी बच्चे ही थे कि उनका बाप जसराज ने एक लड़ाई में वीरगति पायी । राजा को अनाथों पर तरस आया, उन्हें राजमहल में ले आये और मोहब्बत के साथ अपनी रानी मलिनहा के सुपुर्द कर दिया। रानी ने उन दोनों भाइयों की परवरिश और लालन-पालन अपने लड़के की तरह किया। जवान होकर यही दोनों भाई बहादुरी में सारी दुनिया में मशहूर हुए।
अयोध्या फैसला और “अंतर्राष्ट्रीय मीडिया”
जैसा पूरा भारत तो इस फैसले पर नज़र लगाये हुए था ही साथ ही विश्व स्तर पर भी इसकी चर्चाएं चल रही थी | क्योंकि ये स्वतंत्र भारत का एक महत्त्वपूर्ण फैसला है | चलिए देखते है ..अंतर्राष्ट्रीय मीडिया इस फैसले पर कैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं :
Indian court splits holy site in three …CNN
Indian Ayodhya holy site 'to be divided' …The Australian
Ayodhya verdict: Muslims and Hindus ordered to share religious site …Guardian (UK)
Division of India holy site ordered …..Aljazeera
Mosque verdict keeps India on security tenterhooks……Khaleej Times
Indian holy site 'to be divided'….BBC
India court says mosque site to be divided …..MSNBC
Disputed India Holy Site to Be Divided, Court Rules….New York (NY) Times
India court says mosque site to be divided-TV -----Dawn (Pakistan)
Babri Mosque to be Divided into 3 Parts: Allahabad High Court ……aakistannews.com
Muslims, Hindus, Akhara declared joint holders of Babri Mosque----The News (Pakistan)
India Court Divides Disputed Ayodhya Holy Land Among Hindu Groups, Muslims ….Bloomberg
अंत में एक मेरी अपील, “Its a great opportunity for all of us to show the rest of the world that we are united.”
“no one has won, no one has lost”
Labels
- Hindi Blogging (1)
- NREGA (1)
- uttar pradesh (1)
- Vivekanand great Speech (1)
- गांव की तस्वीरें (1)
- तस्वीरें (2)
About Me
- राहुल प्रताप सिंह राठौड़
- मैं उत्तर प्रदेश के एटा जिले के खरसुलिया गाँव का रहने वाला हूँ ! फिलहाल दिल्ली से बीसीए कर रहा हूँ ! और आईटी से जुडी हुई जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है ! ब्लोगिंग मेरा शौक है !



