आईये हम, आप भी उस गौरवमयी भाषण को सुनते है | ये भाषण उनकी ही आवाज में है |
और
आल्हा हमारी चौपालों का श्रृंगार रहा है | आल्हा को सुनने का एक अलग ही अनुभव होता है | ये वीरगाथा काल में ही लिखा गया था |
ये सुनिए लोकप्रिय गायक लल्लू बाजपेयी की आवाज में ...
आल्हा ,ऊदल एक वीर के साथ स्वामिभक्त राजपूत की बढ़िया मिसाल है| आल्हा और ऊदल परमालदेव चन्देल राजा (महोबा)के दरबार के सम्मनित सदस्य थे। यह दोनों भाई अभी बच्चे ही थे कि उनका बाप जसराज ने एक लड़ाई में वीरगति पायी । राजा को अनाथों पर तरस आया, उन्हें राजमहल में ले आये और मोहब्बत के साथ अपनी रानी मलिनहा के सुपुर्द कर दिया। रानी ने उन दोनों भाइयों की परवरिश और लालन-पालन अपने लड़के की तरह किया। जवान होकर यही दोनों भाई बहादुरी में सारी दुनिया में मशहूर हुए।
जैसा पूरा भारत तो इस फैसले पर नज़र लगाये हुए था ही साथ ही विश्व स्तर पर भी इसकी चर्चाएं चल रही थी | क्योंकि ये स्वतंत्र भारत का एक महत्त्वपूर्ण फैसला है | चलिए देखते है ..अंतर्राष्ट्रीय मीडिया इस फैसले पर कैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं :
Division of India holy site ordered …..Aljazeera
Mosque verdict keeps India on security tenterhooks……Khaleej Times
India court says mosque site to be divided …..MSNBC
India court says mosque site to be divided-TV -----Dawn (Pakistan)
Muslims, Hindus, Akhara declared joint holders of Babri Mosque----The News (Pakistan)
अंत में एक मेरी अपील, “Its a great opportunity for all of us to show the rest of the world that we are united.”
हम्हें “अनेकता में एकता” वाली बात जो हमेशा से ही भारत के लिए पहचान है ..उसको साबित करना है | न ही किसी की हार न ही किसी की जीत …..किसी भी तरह की अफवाह न जाईये |
यहाँ मैं एक बार फिर सभी लोगों से अपील करता हूँ …कि वे किसी भी तरह की अफवाह में न जायें | यहाँ कुछ लोगों की टिप्पणियाँ में साझा कर रहा हूँ |
जहां मुस्लिम नमाज पढ़ते थे वो मुस्लिमों को दिया जाए. --जस्टिस अग्रवाल की राय
बाबर ने ढांचा बनवाया लेकिन ये इस्लाम के उसूलों के ख़िलाफ़ था इसलिए इसे मस्जिद नहीं माना जा सकता. ---कोर्ट
लोग शांति बनाए रखें और लोग अफ़वाहों पर ध्यान न दें.---मायावती मुख्यमंत्री यूपी
इस मामले में भगवान राम का व्यक्तित्व कतई किसी विवाद में नहीं है जिन्हें अल्लामा इक़बाल जैसे कवियों ने इमाम-ए-हिंद की पदवी दी थी. ये विवाद बाबर के शासन से भी संबंधित नहीं है जिसने इब्राहीम लोधी को हराकर देश पर अपना शासन स्थापित किया था. -----मुस्लिम वकीलों का बयान
ये फ़ैसला बैलेंसिंग एक्ट है. मस्जिद का बंटवारा नहीं हो सकता. मुस्लिम भाई सब्र करें. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. कासिम रसूल इलियास ( मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड)
इस फ़ैसले से आनंद होना स्वाभाविक है लेकिन सभी को शांति के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त करना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी के दिन को ठेस पहुँचे| -----मोहन भागवत (आरएसएस)
और अगर आप ओरिजिनल कॉपी पढना चाहते है , तो नीचे लिंक दे रहा हूँ |
decision on ayodhya verdict original copy ayodhya verdict original copy-part 2 Ayodhya verdict original copy part-3 ayodhya verdict original copy part-4
या फिर ऑफिसियल साईट पर जाकर पढ़ सकते है |
अगर लगातार होते अपडेट जानना चाहते है तो “गूगल अपडेट्स” का सहारा लें …वहां सर्च करें Ayodhya verdict, या allahabad high cort
या फिर मेरे ट्विटर Account पर आ जाईये |
एक बार फिर अपील, “कृपया शान्ति बनाएँ रखिएँ ….किसी की भी हार जीत नहीं हुई |”
“जुगाड” शब्द से तो आप भली भांति परिचित ही होंगें | इंडिया में “जुगाड” से ही बहुत से काम बन जाते है | आप भी कई काम “जुगाड” लगा कर ही लेते होंगे |और ये सिर्फ “भारत” में ही होती है |
बड़े बड़े काम बन जाते है ..बस एक जुगाड से ..
चलो देखते है ..कुछ जुगाड़े …
इस जुगाड से तो आप परिचित होंगे ही ..अगर नहीं तो बता देते है …ये ऐसा वाहन है जिसे जुगाड फिट करके “गांव” में ही बना लिया है …ना ही इसका कोई “नंबर” होता है और ना ही इसका कोई “लायसेंस”….ये “पंजाब तथा पश्चमी उत्तर प्रदेश” में खूब चलती है …
अब ज़रा इसे तो पढ़िए ……..
अब “जुगाड न० २” …ये तो नहीं पता कि ये “जुगाड” कहाँ चलती है …पर है कमाल की …
अब एक “जुगाड” जिसे मैंने भी खूब चलाया ..जब “गांव” में था …खूब क्रिकेट सुनी है …जो “सेल" टार्च से रिटायर हुए ..वे इस जुगाड से चलते थे | या फिर ये और “जुगाड” चलाते थे कि रेडियो से रिटायर सेल ...को…ऐसे ही आपस में जोड़कर …एक(या दो या तीन) “LED बल्व” जला लेते थे ..और वो शाम को काफी काम आता था |
चलो …अब इस “जुगाड” को देख लीजिए …
देशी तरीके से “पानी” को शुद्ध करने की “जुगाड”
ये तो मात्र एक झलक थी ..हम लोग जाने कितने “जुगाड़ों” से काम चला लेते है |
आप भी अपनी कोई “जुगाड” जरूर बताएं ….
अगर और किसी “जुगाड” के बारे में पढाना चाहते हो तो यहाँ क्लिक करें |
»»»»»»»»»»»»»»»
भारतवर्ष की एक आशा उसका जन समुदाय है|
क्या आप अपने देशवासियों से प्रेम करते हैं ? आपको अपना भगवान खोजने के लिये कहाँ जाना पडता है ? क्या सभी गरीब,दुखी,शक्तिहीन भगवान नही है? क्यों न हम सबसे प्रथम उन्हीं की पूजा करें? नदी के किनारे एक कुंआ खोदने से हमें क्या लाभ ?
x x x x x x x x x
अपनी दैवी शक्तियों के प्रदर्शन का एक मात्र साधन दुसरों को उनकी शक्तियों के प्रदर्शन मे सहायता देना है?
यदि हम प्रकृति में असमानता मान भी लें तब भी प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिये अथवा यदि कुछेक को अधिक अवसर हो कुछेक को काम, उस अवस्था में शक्तिहीन को शक्ति सम्पन्न से अधिक अवसर मिलने चाहिए|
x x x x x x x x x
मैं उस भगवान में अथवा कर्म में विश्वास नहीं करता जिसमें एक अबला के अश्रु पोंछने की शक्ति न हो अथवा जो किसी अनाथ को एक रोटी का टुकडा न दे सके | हमारे सिद्धान्त कितने ही गौरवपूर्ण क्यों न हों, हमारा शाँख्य कितने ही कितने सुन्दर सूत्रों से क्यों न बंधा हो, हम उसे तब तक धर्म नहीं कह सकते जब तक कि वह पुस्तकों एवं निर्धारित सिद्धान्तों तक ही सीमित हो| आप को अपना भगवान खोजने कहां जाना है? क्या सभी गरीब,दुखी,शक्तिहीन भगवान नही हैं? क्यों न हम पहले उनकी पूजा करें |
x x x x x x x x x
कल स्त्रियों के कारागार की स्त्री अधीक्षक यहाँ पर थीं| वे लोग इसे कारागार न कहकर मनुष्य सुधार का एक घर कहते हैं| वास्तव में मैंने अमरीका में यही एक बहुत सुन्दर वस्तु देखी| यहाँ के कारागार के निवासियों के साथ कितना सौहार्द पूर्ण व्यवहार किया जाता है,किस प्रकार से उन्हें सुधारा जाता है तथापि किस प्रकार वे समाज के लाभकारी सदस्य बनाकर समाज में वापस भेजे जाते हैं| कितना गौरव पूर्ण, कितना सुन्दर यह दृश्य होता है जिसे देखकर ही विश्वास होता है और तब मेरा ह्रदय भारतवर्ष के पतित तथा गरीब की कल्पना मात्र से किस प्रकार दुःखने लगता है| उन अभागों को न तो अवसर ही प्राप्त है न उससे छुटकारा ही और न अपने विकास के लिये कोई मार्ग ही | भारतवर्ष के विचारे गरीब,पतित तथा पापी पुरुषों के न तो कोई मित्र हैं और न उन्हें किसी का सहारा ही है| वे कितने ही प्रयत्न क्यों न करें उठ नहीं सकते| दिन प्रतिदिन वे नीचे गिरते ही जाते हैं| वे निर्मम समाज के कठोर आघातों की सतत वर्षा का अनुभव करते हैं और बेचारे यह नही जान पाते कि प्रहार किस ओर से पड रहा है| वे भूल जाते हैं कि वे भी मनुष्य हैं और जिसका फल यह होता है कि वे अपने को दासता की जंजीरों में बंधा पाते हैं|
x x x x x x x x x
मैं उसी को महात्मा (महान् आत्मा वाला) समझता हूँ जिसका ह्रदय एक गरीब की आह से रो उठता है अन्यथा वह एक धूर्त आत्मा है| जब तक लाखों व्यक्ति भूख और अग्यान की अवस्था में रहते रहेंगे तब तक मैं प्रत्येक व्यक्ति को एक ऍसा देशद्रोही समझता रहूँगा जिसकी शिक्षा का भार पूरा देशवासियों पर रहा हो और जिसने लेशमात्र भी चिन्ता न की हो| ऍसे व्यक्तियों को मैं धूर्त आत्मा समझता हूँ जो कि बन ठन कर अपना मस्तक ऊँचा किए घूमतें हों परन्तु जिसने बेचारे गरीबों का रक्त चूसा हो| इनके प्रति मेरी यह धारणा तब तक बनी रहेगी जब तक की वे उन लाखों भूंखे,कंगाल तथा असहाय व्यक्तियों के उद्धार के लिए कार्य नहीं करते|
जारी……..
जरा मेरी भी सुनिए Copyright © 2011 -- Template created by O Pregador -- Powered by Blogger